गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा व भक्ति भरे भाव से गुरु पूर्णिमा उत्सव का किया गया आयोजन।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को श्रद्धा व भक्ति भरे भाव से गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंगलवार को गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा 12 घंटे का सामूहिक अखंड जप किया गया। सुबह 7 बजे से ही गायत्री शक्तिपीठ में पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वेद माताजी का पूजन-अर्चन के बाद गायत्री यज्ञ किया गया। मौके पर दो बच्चों का नामकरण एवं अन्नप्राशन संस्कार किया गया। विश्व कल्याण के निमित्त गायत्री महामंत्र के जाप के साथ परिजनों के द्वारा हवन किया गया। आरती के बाद महा भंडारे में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। हवन-पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजनों के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल हुए। अजीत चौबे ने कहा कि गुरु के प्रति कृतज्ञता एवं समर्पण का प्रतीक गुरु दक्षिणा उत्सव हमारी प्राचीन पद्धति है। हमें गुरु से शिक्षा लेनी चाहिए। आज पूरे विश्व में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वेद माता जी का पूजन गुरु के रूप में किया जा रहा है। मौके पर अजीत चौबे, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, लल्सू राम, रामप्रसाद कमलापुरी, जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, डॉ सतीश कुमार, राधा प्रसाद, संतोष कमलापुरी, नित्यानंद कुमार, शुभम जायसवाल, ओम कुमार, अमर जायसवाल, जोखू प्रसाद गुप्ता, विजय रावत, विकास कुमार शालू, कुमारी प्रज्ञा अग्रवाल, विजेंद्र चौबे, वीरेंद्र कमलापुरी, पूजा अग्रवाल, शोभा कमलापुरी, सुप्रिया कुमारी, इंद्रावती देवी, सृष्टि कुमारी, लालो देवी, नवनीत कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating