राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के द्वारा किया जाएगा।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- देवाधिदेव महादेव का प्रिय मास सावन गुरुवार यानी 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में एक माह तक चलने वाले श्रावणी महोत्सव की पूरी तैयारी मंदिर कमेटी की ओर से पूरी कर ली गई है। आगामी सोमवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के द्वारा किया जाएगा। हालांकि सावन के प्रथम दिन से ही भक्तों की भारी भीड़ प्रारंभ हो जाती है। श्रावणी महोत्सव का विसर्जन भाद्र मास के प्रथम दिन भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाता है। श्रावणी महोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर का रंग-रोगन, साज-सज्जा, प्रांगण की साफ-सफाई आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सचिव नंदलाल प्रसाद ने बताया कि पहाड़ी के नीचे झूला आदि का भी आयोजन किया गया है। भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालु भक्तगण झूला व मेला का भी आनंद लेंगे। सावन मास में राजा पहाड़ी शिव मंदिर में जलार्पण के लिए स्थानीय श्रद्धालु भक्तों के अलावे सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित देश की कई स्थानों से लोग कांवर लेकर आते हैं। मंदिर में दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालु भक्तों को किसी तरह की कठिनाई ना हो इसका पूरा ख्याल कमेटी के द्वारा रखा जाता है। श्रद्धालु भक्तों के वाहनों से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए इस बार पहाड़ी के नीचे मंदिर कमेटी की ओर से पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। पहाड़ी के नीचे व रास्ते के बगल में अस्थाई दुकानदारों की ओर से प्रसाद दुकान, जलपान दुकान, खिलौनों की दुकान सहित विभिन्न दुकान लगाया गया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating