साइबर क्राइम से बचने और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों से बचने के लिए पंचायत सचिवालय में बीडीओ और थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान
केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर पंचायत सचिवालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ के अध्यक्षता मे ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्रामसभा मे सरकारी योजनाओं मे बैंकिंग जानकारी, साइबर क्राइमर से बचने हेतु उपाय,अंधविश्वास एवं डायन प्रथा जैसे समस्या पर विशेष जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया की साइबर क्राइम मेरे प्रखंड में तुल पकड़ लिया है।इससे बचने की आवश्यकता है,एक सप्ताह के अंदर प्रखंड के तीन लोग साइबर क्राइमर का शिकार होकर लाखो रु गँवा चुके है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को राशन कार्ड में नाम जुड़वाने,केवाईसी करवाने,बैंक में आधार सीडिंग करने के लिए फोन के माध्यम से ओटीपी की मांग करता है, तो उसे नहीं दे। ओटीपी दे देने के बाद आपका खाता कभी भी खाली हो सकता है। वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति फोन के माध्यम से किसी प्रकार का पर्सनल इंफॉर्मेशन मांगता है तो उसे कदापि नहीं दे। हमारे समाज में व्याप्त अंधविश्वास जैसे कुप्रथा को समाप्त करने के लिए आगे बड़े एवं प्रशासन को साथ लेकर समाज में फैली डायन बिसाही अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ कर फेंकने में मदद करे। वही मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ, थाना प्रभारी संतोष कुमार रवी, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, सुधीर ठाकुर, राम भजन प्रसाद, मुंशी चौधरी, चंदन कुमार, विजय बैठा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Previous post
गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा व भक्ति भरे भाव से गुरु पूर्णिमा उत्सव का किया गया आयोजन।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating