कोरोना काल के 2 वर्ष बाद सावन के प्रथम दिन शिवालयों में बोल बम, ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव आदि का सुनाई दिया जयघोष
बंशीधर नगर (गढ़वा):- कोविड-19 के कारण दो वर्ष बाद इस वर्ष सावन के प्रथम दिन शिवालयों में बोल बम, ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव आदि का जयघोष सुनाई दिया। सावन के प्रथम दिन राजा पहाड़ी शिव मंदिर, श्री पंचमुखी शिव मंदिर चेचरिया, ओंकारश्वर महादेव मंदिर, आशुतोष महादेव मंदिर व बागीचा शिव मंदिर पाल्हे कला, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर जतपुरा, शिव मंदिर उसका कला, शिव मंदिर भोजपुर, शिव मंदिर जंगीपुर, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर, वन कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर, शिव मंदिर हेन्हो, शिव मंदिर मर्चवार, शिव मंदिर मंगरदह, शिव मंदिर जासा, शिव मंदिर चितविश्राम, शिव मंदिर नरखोरिया, शिव मंदिर विलासपुर, शिव मंदिर पुरैनी, शिव मंदिर सुलसुलिया सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने अपने आराध्य देव देवाधिदेव महादेव का दर्शन-पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व आरती कर सुख समृद्धि व देश में खुशहाली की कामना किया। सावन के प्रथम दिन से ही शिवालयों में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालु भक्तों की संख्या बढ़ गई है। राजा पहाड़ी शिव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए काफी दूर-दूर से लोग पहुंचे। कोविड-19 के कारण पिछले 2 वर्षों तक मंदिरों में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन वर्जित था। जिसके कारण सावन में भी शिव भक्त अपने आराध्य देव का दर्शन पूजन नहीं कर पाए थे। पर इस बार सभी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन करेंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating