प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने थाने में अध्यक्ष व संयोजिका के विरुद्ध मध्याह्न भोजन की राशि गबन करने का मामला कराया दर्ज
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय ने धुरकी थाने में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय धुरकी के अध्यक्ष व संयोजिका पर मध्याह्न भोजन की राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बीईईओ के आवेदन पर अध्यक्ष हकीक अंसारी पिता मजीद अली व संयोजिका साबिया परवीन पति फिरोज खान दोनों ग्राम व थाना धुरकी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 64/22 धारा 406, 420 व 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। बताते चलें कि गत 6 जुलाई को प्रखंड सह अंचल कार्यालय धुरकी के निरीक्षण के समय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय धुरकी के वर्ग 2 की छात्रा सयाना खातून, वर्ग 7 की छात्रा फरीन निशा व गुलशन आरा ने मध्याह्न भोजन में कम मात्रा में चावल, सड़ा हुआ आम देने तथा अंडा नहीं देने की शिकायत किया था। छात्राओं के शिकायत पर एसडीओ आलोक कुमार ने बीडीओ व थाना प्रभारी के साथ विद्यालय पहुंच मामले की जांच किया था। जांच के बाद उपायुक्त गढ़वा को दिए जांच प्रतिवेदन में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने मामले के दोषी प्रधानाध्यापक गणेश ठाकुर को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने तथा सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के अध्यक्ष हकीक अंसारी व संयोजिका साबिया परवीन पर मध्याह्न भोजन की राशि गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा किया था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय को अध्यक्ष व संयोजिका पर मध्याह्न भोजन की राशि गबन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। निर्देश के आलोक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय के द्वारा थाने में अध्यक्ष व संयोजिका के विरुद्ध मध्याह्न भोजन की राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating