NH 75, सब्जी बाजार, बैल बाजार चेचरिया व बस स्टैंड के लिए हेन्हो मोड़ के पास निर्धारित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी ने किया मापी का कार्य प्रारंभ
श्री बंशीधर नगर में सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र में एनएच 75, सब्जी बाजार, बैल बाजार चेचरिया व बस स्टैंड के लिए हेन्हो मोड़ के पास निर्धारित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की की उपस्थिति में मापी का कार्य अंचल कार्यालय की ओर से प्रारंभ कर दिया गया है। बताते चलें कि अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के अंतर्गत सब्जी बाजार, चेचरिया बैल बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 मुख्य पथ तथा बस स्टैंड के लिए हेन्हो मोड़ के पास निर्धारित भूमि पर स्थानीय व्यक्तियों व दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश एक टीम गठित कर टीम को दिया है। अतिक्रमण हटाओ टीम के वरीय प्रभार में कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की हैं। जबकि अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा व अंचल निरीक्षक दुखन राम बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वहीं श्री बंशीधर नगर अंचल अमीन योगेंद्र कुमार, भवनाथपुर अंचल अमीन जनार्दन महतो व खरौंधी अंचल अमीन जाकिर हुसैन को माफी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। एसडीओ ने अपने आदेश में कहा है कि नगर पंचायत के अंतर्गत सब्जी बाजार, चेचरिया बैल बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 मुख्य पथ तथा बस स्टैंड के लिए हेन्हो मोड़ के पास निर्धारित भूमि पर अतिक्रमण कर व्यापार किया जा रहा है। जिसके कारण आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही मुख्य सड़क एवं बाजार में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। जाम से निजात के लिए अतिक्रमण को हटाना आवश्यक है। कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की ने कहा कि अतिक्रमण का माफी किया जा रहा है। आगामी 20 जुलाई को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। मौके पर अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचल निरीक्षक दुखन राम, नपं नगर प्रबंधक रवि कुमार, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating