राजा पहाड़ी शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन व रुद्राभिषेक जिले के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह ने किया
बंशीधर नगर (गढ़वा):- देवाधिदव महादेव के सबसे प्रिय माह सावन में राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में पूरे माह भर तक चलने वाले श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ प्रथम सोमवारी को हुआ। श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ पं रामचंद्र पाठक, पं गोपाल पाठक व पं गोविंद पाठक के वैदिक मंत्रोचर के बीच विधिवत पूजन-अर्चन व रुद्राभिषेक कर गढ़वा जिले के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह सपत्नीक किया। बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले 2 वर्षों तक राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में श्रावणी महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका था। इस वर्ष श्रावणी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ जिले के पीडीजे के द्वारा किया गया। वैसे तो सावन के प्रथम दिन से ही श्रद्धालु भक्तों का दर्शन-पूजन के लिए पहाड़ी मंदिर में भीड़ उमड़ रही है। पर सावन के प्रथम सोमवार को 2 वर्षों के बाद शिवालयों में ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव, बोल बम आदि का जयघोष सुनाई दिया। पूरे दिन भगवान भोलेनाथ सहित अन्य देवी देवताओं की जयकारा से अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजा पहाड़ी शिव मंदिर सहित सभी शिवालय गूंजते रहा। लोगों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर घर-परिवार, गांव, राज्य व देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating