वज्रपात से गर्भवती गाय की हुई मौत।
मेरौनी गांव में वज्रपात से गर्भवती गाय की हुई मौत। मुआवजे की मांग। शनिवार की शाम हल्की बारिश और तेज गर्जन के साथ ही वज्रपात से मेरौनी गांव निवासी किसान करमू चंद्रवंशी की गर्भवती गाय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संबंध में भुक्तभोगी किसान करमू चंद्रवंशी ने बताया कि मेरा पुत्र गांव के अन्य चरवाहों के साथ नदी किनारे मवेशियों को चरा रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से उनकी एक गर्भवती गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भुक्तभोगी किसान ने प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि सीताराम शर्मा पहुंचे और किसान को सरकारी प्रवधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समाजसेवी रमाकांत पारसी, बसंत मेहता, वार्ड सदस्य विनोद ठाकुर, उमाकांत तिवारी, लल्लू चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating