0 0
Read Time:4 Minute, 35 Second

बंशीधर नगर (गढ़वा):- सावन की दूसरी सोमवारी को अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजा पहाड़ी शिव मंदिर, श्री बंशीधर मंदिर सहित सभी शिवालयों व शिव स्थलों पर दर्शन पूजन व जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से देर शाम तक शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव, बोल बम आदि के जयघोष से पूरे दिन शिवालय गूंजते रहा। अहले सुबह से ही शिव भक्त दर्शन-पूजन, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के लिए शिव मंदिरों में पहुंचने लगे थे। दर्शन-पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलते रहा। राजा पहाड़ी शिव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों व शिव स्थलों पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा दर्शन-पूजन करने शिव मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा था। राजा पहाड़ी शिव मंदिर, श्री पंचमुखी शिव मंदिर चेचरिया, श्री बंशीधर मंदिर, हनुमान मंदिर, काली मंदिर, शिव मंदिर हेन्हो, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर, वन कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर, पाल्हे कला के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, बागीचा शिव मंदिर, आशुतोष महादेव मंदिर, जतपुरा के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर उसका कला, शिव मंदिर चितविश्राम, शिव मंदिर पुरैनी, नीलकंठ महादेव मंदिर नरखोरिया, शिव मंदिर मंगरदह, शिव मंदिर बारोडीह, शिव मंदिर सुलसुलिया, शिव मंदिर विलासपुर, शिव मंदिर मर्चवार, शिव मंदिर जासा, शिव मंदिर भोजपुर, शिव मंदिर गरबांध सहित सभी शिवालय व शिव स्थल पूरे दिन भक्तों की भीड़ से भरा रहा‌। शिव भक्त दर्शन-पूजन व जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से घर परिवार, क्षेत्र व पूरे देश में अमन-चैन व सुख-शांति की मन्नत मांगे।

लोगों का मानना है कि आस्था का केंद्र राजा पहाड़ी शिव मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना भगवान भोलेनाथ अवश्य पूरा करते हैं। दूसरी सोमवारी को पहाड़ी शिव मंदिर में करीब 30 हजार से अधिक शिव भक्तों ने दर्शन-पूजन, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।
:- व्यवस्था देखरेख में लगे थे कई लोग:- राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में व्यवस्था देख-रेख में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ मंदिर निर्माण कमेटी के सचिव नंदलाल प्रसाद, अशोक जायसवाल, रामचंद्र विश्वकर्मा, हरिहर विश्वकर्मा, कामेश्वर प्रताप देव, अश्विनी कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, शिव शक्ति क्लब पूरनानगर के कामेश्वर प्रसाद, लखन लाल कुशवाहा, कमलेश मेहता, दुर्गेश विश्वकर्मा, प्रवीण प्रसाद, मदन प्रसाद, नितेश कुमार, रिशु कुमार, सूरज कुमार, महेंद्र सिंह, रटू पाल, अवधेश कुमार पासवान, संदीप पासवान, श्रवण मेहता, सूरज मेहता, ओमप्रकाश मेहता, बाबूलाल प्रसाद, राहुल पासवान, सुरेंद्र महतो, विनय कुमार, राजकुमार प्रसाद, हीरा प्रसाद, राजेश प्रसाद सहित मंदिर कमेटी व क्लब के सभी सदस्य व पदाधिकारी गण लगे हुए थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *