वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने एवं सुधार को लेकर बीएलओ के साथ प्रशिक्षण का किया गया कार्यक्रम
केतार प्रखंड के सभागार कक्ष में गुरुवार को वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने एवं सुधार को लेकर बीएलओ के साथ प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण में बीडीओ मुकेश मछुआ, कार्यपालक पदाधिकारी अजय तिर्की एवं कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश कुमार पांडे के द्वारा सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। वही प्रशिक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी बीएलओ से 1 अगस्त से होने वाले वोटर लिस्ट में सुधार करने का जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने तथा सुधार करने के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि साल में 4 दिन आर्ता तिथि निर्धारित किया गया। निर्धारित किए गए तिथि में 1 जनवरी, 1 अप्रैल ,1 जुलाई और 1 अक्टूबर रखा गया है। वहीं फॉर्म में हुए आंशिक बदलाव की भी जानकारी दी गई। इसके अलावे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में आधार कार्ड से जोड़ने की भी जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ से बताया गया कि मृत व्यक्ति का मतदाता सूची से नाम हटाना है। वही इस मौके पर पंचायती राज्य राकेश कुमार ,पंचायत सचिव अशोक राम ,बीएलओ ,राजकुमार पाठक ,महेंद्र सिंह ,अनु देवी ,रानी देवी, रंजू देवी, पावित्री देवी ,राजू सिंह ,अनिल विश्वकर्मा ,धनंजय पटेल ,अजय कुमार, मेघनाथ प्रजापति, राम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating