मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा) अगस्त का पहला सप्ताह विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रसूता व शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने, शिशुओं, नन्हें बच्चों को बीमारी और कुपोषण से बचाने और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का प्रयास के उद्देश्य के लिए चन्दनी पंचायत में मुखिया रामगहण मेहता की उपस्थिति में आंगनबाड़ी में विश्व स्तनपान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया।मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरुआत किया।मुखिया रामगहण मेहता ने कहा स्तनपान कराने से बच्चे तंदरुस्त एवं रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।सभी माताओं को अपने बच्चों को जन्म से 6 माह तक स्तनपान जरूर कराना चाहिए ताकि बच्चों में तंदरुस्ती एवं कई रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास हो सके।इसके लिए पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसके लिए सेविका घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी।इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले सेविकाओं को पंचायत की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।मौके पर सेविका तिलेश्वरी देवी,अनिता देवी,कामेश्वर पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating