बिशनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से विधानसभा भवन रांची में किया औपचारिक मुलाकात।
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री माननीय श्री मिथिलेश ठाकुर से विधानसभा भवन रांची में की औपचारिक मुलाकात।
विशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ,झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री माननीय श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से 10 सूत्री मांग को लेकर विधानसभा भवन रांची में की औपचारिक मुलाकात। प्रमुख दीपा कुमारी ने विशुनपुरा प्रखंड के संदर्भ में कहा कि विशुनपुरा प्रखंड की शिक्षा,स्वास्थ्य, सिंचाई और खेलकूद के क्षेत्र में स्थिति दयनीय है। बिशुनपुरा प्रखंड में उच्च शिक्षा के लिए मात्र दो हाई स्कूल है जिसमें एक सरकारी और एक और अर्ध सरकारी स्कूल है और एक भी कॉलेज नहीं है और उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को दूसरे जिला में जाना पड़ता है। जिसमे अत्यंत गरीब बच्चों को काफी कठिनाई होती है और यहां का साक्षरता दर 45 प्रतिशत है। विशुनपुरा प्रखंड में स्वास्थ्य के लिए करोड़ों की लागत से चमचमाती हुई हॉस्पिटल तो बना है पर एक भी डॉक्टर नहीं है। आज भी प्रखंड के मरीजों को इलाज के लिए 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय गढ़वा जाना पड़ता है। इस क्षेत्र के लोग शैक्षणिक रूप से काफी पिछड़े हैं इसीलिए सरकारी या निजी कंपनी में यहां के लोगों के सहभागिता न के बराबर है। क्षेत्र के अधिकांश लोग मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं यहां के किसान भी अपेक्षाकृत वर्षा पर निर्भर करते हैं ।दीपा कुमारी ने कहा कि विशुनपुरा में खेलकूद के लिए एक भी मैदान नहीं है जबकि यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर विशुनपुरा जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, समाजसेवी चंदन मेहता इत्यादि उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating