विशुनपुरा प्रखंड भवन कार्यालय में उठा डीलरों के द्वारा कम राशन देने का मामला
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव ने विशुनपुरा प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में ,प्रखंड के सभी डीलरों के साथ मीटिंग किया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव ने कहा है कि डीलरों के द्वारा पर्ची पहले और राशन बाद में दिया जाता है और अभी तक जून माह का राशन भी वितरण नहीं किया गया है और डीलरों के द्वारा अगस्त माह का पर्ची भी निकाल दिया गया ।जो बहुत बड़ी समस्या है, और यहीं से कालाबाजारी का खेल होता है तथा डीलरों के द्वारा पब्लिक को कम राशन दिया जाता है, सरकार के निर्देशानुसार सभी लाभुकों को सही तरीके से माप तोल कर राशन दिया जाए। 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहां की धोती साड़ी का वितरण जल्द से जल्द करें ताकि पब्लिक को दिक्कत ना हो।मौके पर उपस्थित डीलर संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि गोदाम से हमलोगों को माल कम मिलता है इसलिए हम लोग 1और 2 kg काटकर वितरण करते हैं ,उन्होंने यह भी कहा कि पैसा वाला राशन पहले और फ्री वाला बाद में आता है।जिससे पब्लिक में मतभेद उत्पन्न होता है, जिससे हम लोगों को बहुत परेशानी होती है ,उन्होंने कहा कि विभाग हम लोगों को समय पर राशन दें ताकि हम लोग पब्लिक के बीच में स-समय राशन वितरण कर सकें। मौके पर बड़ा बाबू विनय कुमार रवि, शिव बच्चन यादव प्रसाद, दिवाकर शुक्ला,शिवप्रसाद राम, सुमित्रा महिला समूह, आफताब आलम, गंगा महिला समूह, तमन्ना महिला समूह, एवं प्रखंड के सभी डीलर उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating