चेचरिया स्थित शिव मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ के नंदी महाराज चम्मच एवं कटोरी से पिए गंगाजल।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- पुरानी पंचायत भवन परिसर चेचरिया स्थित शिव मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ के नंदी महाराज गंगाजल पी रहे हैं। जी हां जो अपनी आंखों से नहीं देखे हैं उन्हें सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा, पर हकीकत है कि बुधवार को भक्तों द्वारा पिलाए गए गंगाजल को नंदी महाराज सहर्ष स्वीकार कर पीते जा रहे हैं। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। चेचरिया स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के नंदी महाराज गंगाजल पी रहे हैं। यह खबर आस-पास के गांव में जंगल की आग की तरह फैल रही है। जो भी लोग सुन रहे हैं, वे भागे-भागे शिव मंदिर पहुंच यह चमत्कार अपनी आंखों से देख रहे हैं तथा स्वयं भी चम्मच और कटोरी से नंदी महाराज को गंगाजल पिला रहे हैं। नंदी महाराज को गंगाजल पिलाने के लिए मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग इसे सावन माह में भगवान भोलेनाथ का चमत्कार मान रहे हैं। जो भी व्यक्ति सुन रहा है कि भगवान भोलेनाथ के नंदी महाराज गंगाजल पी रहे हैं वह आश्चर्य व्यक्त करते हुए यह अनोखा चमत्कार देखने के लिए भागते हुए मंदिर पहुंच रहा है। संदीप कुमार, रिया कुमारी, पंकज कुमार, पार्वती देवी, सुशीला देवी, प्रभावती देवी, रेखा कुमारी, पवन कुमार आदि ने बताया कि जैसे ही सुने की नंदी महाराज गंगाजल पी रहे हैं, हम लोग भी गंगाजल पिलाने को मंदिर पहुंचे और नंदी के मुंह में चम्मच से गंगाजल पिलाए। वाकई में नंदी महाराज गंगाजल पी रहे हैं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating