बंशीधर नगर (गढ़वा):- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी गढ़वा की बैठक बुधवार को जंगीपुर गांव स्थित मूर्ति देवी के आवास पर गणेश सिंह की अगुवाई में हुई। इसमें जिला सम्मेलन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षा नहीं होने के कारण गढ़वा जिला इस सदी के सबसे भयंकर सूखे की चपेट में है। भीषण सूखे की मार से किसानों द्वारा खेतों में बोए गए धान, मक्का, अरहर, तिल और मूंगफली आदि के पौधों के मर जाने से किसानों की कमर टूट चुकी है। सरकार से बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाने की मांग किया गया। फसल राहत योजना का फॉर्म किसानों से ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन लेने, किसी भी स्थिति में डोभा व टीसीबी जैसी लूट योजना नहीं चलाने, दो डोमनी बराज सहित ठोस सिंचाई योजना लेने, प्रत्येक पंचायत में एक बड़ा तालाब का निर्माण कराने, तुलसीदामर डोलोमाइट खदान व घाघरा लाइम स्टोन खदान को बंद हो जाने के कारण सेल की हजारों एकड़ जमीन व एक बड़ा बांध यूं ही पड़ा हुआ है जहां बिजली संयंत्र या सीमेंट फैक्ट्री खोला जा सकता है, जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो सकता है। मौके पर जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, राजकुमार राम, रामनाथ राम, इसहाक अंसारी, विद्या पासवान, नगीना पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।