25-30 की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण कांवर लेकर राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- दिनों-दिन अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजा पहाड़ी शिव मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही है। वैसे तो यहां सालों भर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। पर देवाधिदेव महादेव का सबसे प्रिय माह सावन में सीमावर्ती राज्यों के विभिन्न स्थानों से तथा काफी दूर-दूर से लोग कांवर लेकर राजा पहाड़ी शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इसी क्रम में बुधवार को सीमावर्ती सोनभद्र जिले के विंढमगंज सूर्य मंदिर छठ घाट के पवित्र जल भरकर गेरुआ वस्त्र में भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते 25-30 की संख्या में श्रद्धालु भक्त गण कांवर लेकर राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान बोल बम, हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयघोष से रास्ता सहित मंदिर गुंजायमान रहा। करीब 15 किलोमीटर नंगे पांव पैदल चल कांवरिया राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचे। सीमावर्ती सोनभद्र जिले के विंढमगंज से कांवर लेकर जलाभिषेक करने राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचे कांवरियों का मंदिर कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सभी कांवरियों ने पंडित गोविंद पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना किया। कमेटी के सचिव नंदलाल प्रसाद ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में कांवरिया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल मंदिर कमेटी की ओर से रखा जा रहा है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating