विशुनपुरा प्रखंड के पतिहारी पंचायत सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को सुखाड़ को लेकर कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया।
विशुनपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत अंचल अधिकारी सतीश कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में बैठक की गयी।
बैठक में सुखाड़ को लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा बीमा कागजातों के बारे में कयी महत्पूर्ण जानकारी दी गयी।
मौके पर अंचलाधिकारी ने फसल निबंधन पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए पंचायत के सभी किसान एवं जनप्रतिनिधियों से अपने पंचायत से अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाने की आग्रह किया है,साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है, इसके लिए सरकार ने झारखंड राज्य सुखा राहत योजना के तहत किसानों को मदद करने की निर्णय लिया है।
कहा कि सूखा राहत आवेदन भरने के लिए किसानों को मुखिया से प्रमाणित बंशावाली व अंचल कार्यालय से एलपीसी के साथ जमीन का रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवम मोबाइल नम्बर अनिवार्य है,उन्होंने कहा कि किसान फार्म त्यार कर प्रज्ञा केंद्र संचालक या सीएसपी संचालक से मिलकर ऑन लाइन रजिस्टेशन करवाये।
इस मौके पर कर्मचारी सह सीआइ जितेंद्र कुमार बीटीएम राकेश कुमार ,किसान मित्र उमेश ठाकुर,राजीव यादव,मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी ,बलदेव सिंह, अब्दुला अंसारी, इस्राइल अंसारी,अलमुदिन अंसारी,रामसुंदर यादव,महेंद्र शाव, संजय यादव,अजय राम,सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating