राजा पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण कमेटी की ओर से श्रावणी महोत्सव के शोभायात्रा में बाहर के कलाकारों के द्वारा भव्य झांकी किया जाएगा प्रस्तुत
बंशीधर नगर (गढ़वा):- सावन माह की अंतिम सोमवारी को होने वाली भक्तों की भीड़ के मद्देनजर राजा पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण कमेटी की ओर से शनिवार को रूट चार्ट जारी किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर व्यवस्थापक नंदलाल प्रसाद ने बताया कि सावन माह के अंतिम सोमवारी को भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। स्थानीय भक्तों के अलावे राज्य के विभिन्न स्थानों से तथा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, बिहार व छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर आते हैं। भक्तों के भीड़ के मद्देनजर राजा पहाड़ी शिव मंदिर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से बैल बाजार होते हुए सुभाष हलवाई के घर से रेलवे क्रॉसिंग पार कर राजा पहाड़ी शिव मंदिर धाम के प्रवेश द्वार पहुंचेंगे। यहां वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पहाड़ी परिसर में ही किया गया है। वापसी में राजा पहाड़ी मझिला बांध से भुड़लीतर होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर से सुभाष हलवाई के घर होते हुए डॉ सिद्धनाथ प्रसाद की गली से राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर निकलेंगे। श्रावणी महोत्सव के समापन के अवसर पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। श्रावणी महोत्सव के शोभायात्रा में बाहर के कलाकारों के द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुत किया जाएगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating