रमना पंचायत सचिवालय के परिसर में फसल राहत योजना का लगाया गया कैंप
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट -रमना पंचायत सचिवालय के परिसर में फसल राहत योजना कैंप शानिवार को लगाया गया।कैंप के माध्यम से लोगो को झारखंड सरकार फसल योजना की जानकारी दी गई जिसमें बीडीओ ललित प्रसाद सिंह द्वारा किसानों को आवेदन करने में हो रही समस्या का समाधान किया गया मुखिया दुलारी देवी ने बताया कि किसानों के आवेदन को युद्ध स्तर पर सत्यापित कर ऑनलाइन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि रमना प्रखंड में कम वर्षा होने के कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी किसानों ने अपना खरीफ फसल के लिए अपने जमा पूंजी को खेत तैयार करने एवं बिचड़ा करने में लगा दिया है।लेकिन कम वर्षा होने के कारण किसानों में घोर मायूसी है इस सुखाड़ की विकट समस्या में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा फसल राहत योजना चलाया जा रहा है। मौके पर उप मुखिया नेहा सोनी , प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संतोष पाल, अंचल निरक्षक राजकुमार सिंह,पंचायत सेवक विनोद राम,रोजगार सेवक सुरेश राम मौजूद थें
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating