श्रावण महीने के अंतिम सोमारी को भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाला गया।
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव।गढ़वा। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप शिव मंदिर प्रांगण से सावन के पावन महीना के अंतिम सोमारी के मंगलमयी अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर के महंत श्री श्री 108 श्री बाबा केशव नारायण दास के तत्वावधान भव्य
इस जल यात्रा निकाला गया जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों से शिव भक्त बच्चे, महिलाएं,पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं विशाल जल यात्रा का शुभारंभ बाबा केशव नारायण दास के निर्देशन में शिव मंदिर प्रांगण से होते हुए लाहरपुरवा, पुराना हॉस्पिटल, मुख्य बाज़ार सहित समस्त नगर भ्रमण करते हुए पवित्र संगम तट गाड़ी घाट पहुंचा। जहां पवित्र संगम से श्रद्धालुओं ने जल भर कर हर हर महादेव,जैसे अनेक नारों का उद्घोष करते हुए राधा कृष्ण परिसर में सभी देवी देवताओं के समक्ष शीस नवाकर व स्मरण कर पुनः शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वही जल यात्रा के दौरान बच्चे महिलाएं पुरुष भगवा वस्त्र में भी दिखे। गौरतलब है कि सावन के पावन माह के अंतिम सोमवार के दिन कुंवारी लड़कियां एवं महिलाएं पुरुषों ने भगवान शिव को बेलपत्र धतूर भांग जैसे अनेक सामग्री समर्पित कर महादेव का साक्षात दर्शन किया एवं और खुद को सुखी संपन्न होने की कामना की।
वहीं जलयात्रा में मुख्य रूप से बाबा केशव नारायण दास ,के साथ अभिमन्यु सिंह,विवेक सोनी, पवन गुप्ता,राहुल कुमार भैरव सिंह, शशिकांत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों का हुजूम देखा गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating