मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया सह भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष मूंगा साह ने हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ।
केतार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह ने अपने पंचायत में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त 2022 को 75 वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करने के लिए लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। यह अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज।तिरंगा झंडा हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय अखंडता का प्रतिनिधित्व करता है और भारतीय लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है।
मौके पर,भारद्वाज साह,मणिलाल गुप्ता,दिवाकर साह,दीनानाथ साह,बिन्दु विश्वकर्मा,शंभू साह,अशोक पासवान,राजा प्रसाद, सुरजन साह, दिनेश साह,विनोद साह,धर्मेन्द्र सिंह,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Previous post
राजी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया अमृत महोत्सव
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating