Read Time:1 Minute, 8 Second
चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी: राजी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह के नेतृत्वमें आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम राजी पंचायत भवन से लेकर हरियरी होते हुए 10+2 हाई स्कूल से उत्तर प्रदेश के सिमा तक तिरंगा रैली निकाला गया । वही मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है देश भर में हर घर तिरंगा अभियान का जबरदस्त उत्साह भी देखा जा रहा है।जिसमें उप मुखिया आलोक राम अमरेश पटेल अमरेश मेहता अशोक पटेल रहित पासवान गोविंद शर्मा चंद्रावती देवी नागवंती देवी एवं समस्त वार्ड सदस्य शामिल थे।