भारतीय जनता पार्टी इकाई खरौंधी के द्वारा मनाया गया अमृत महोत्सव।
*खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट*
खरौंधी: स्वतंत्रता दिवस को लेकर खरौंधी प्रखंड में तैयारियां जोरों पर है क्योंकि इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास है देश की आजादी का यह 75 वां साल है आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर खरौंधी प्रखंड में कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं
जिसमें 12 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी इकाई खरौंधी के द्वारा चौरिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल को माला अर्पण तथा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को सफल किया गया। वही खरौंधी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि बिनोद कुमार चौधरी ने कहा की इसी तरह देश के अलग-अलग प्रखंड हो या सुदूर गांव हर किसी को अपने मुल्क एवं तिरंगा, भारतीय के लिए शान होता है । इस वर्ष हम सभी आजादी की 75वी स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। 15 अगस्त 2022 को पूरे हिंदुस्तान को आजाद हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे लिहाजा इस स्वतंत्रता दिवस के यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है देश भर में हर घर तिरंगा अभियान का जबरदस्त उत्साह भी देखा जा रहा है। वही खरौंधी प्रखंड के मंडल महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा) संतोष कुमार पासवान ने लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बिनोद कुमार चौधरी, संतोष कुमार पासवान महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा), संजय कुमार गुप्ता, मुखिया प्रमोद राम, जगन्नाथ चौधरी, मनु चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, धनवंत गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, अमिन चौधरी अन्य कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating