आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गई।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी की ओर तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गई। तिरंगा गौरव यात्रा भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के निकट से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से धमनी, हेन्हो मोड़, अहिपुरवा मोड़, बस स्टैंड होते हुए चेचरिया में अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय तक जाकर वापसी में थाना के सामने आकर सभा में तब्दील हो गई। तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेसी हाथ में तिरंगा झंडा लिए देश भक्ति नारे लगा रहे थे। तिरंगा गौरव यात्रा में राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। कांग्रेस आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी के रंग में पूरी तरह रंग गई है। पूरे देश में 9 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक कांग्रेस की ओर से तिरंगा गौरव यात्रा निकाली जा रही है। देश को आजादी दिलाने व आधुनिक भारत के निर्माण में जिन्होंने अपना संपूर्ण योगदान दिया है उनको याद किया जा रहा है। आज भाजपा देश को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटने का काम कर रही है। भाजपा देश की गौरवशाली इतिहास को मिटाने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बेचने व तोड़ने का काम कर रहे हैं। पर भाजपा के मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। भारत व कांग्रेस की गौरवशाली इतिहास को तिरंगा गौरव यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम कांग्रेसियों के द्वारा किया जा रहा है। सभा का संचालन राहुल दुबे ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी, पूर्व विधायक राजराजेंद्र प्रताप देव, जिला कार्यक्रम प्रभारी परमिंदर सिंह, प्रभात दुबे, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, अरविंद कमल, मोबिन अंसारी, ईश्वरी चौधरी, सुशील चौबे, ओमप्रकाश चौबे, अलख नारायण चौबे, सुरेंद्र तिवारी, श्रीकांत तिवारी,देवचंद यादव, मनान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating