भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क की अगुवाई में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क की अगुवाई में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। तिरंगा बाइक यात्रा को गोसांईंबाग मैदान से पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाइक यात्रा गोसांईंबाग मैदान से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से चेचरिया, बस स्टैंड, हेन्हो मोड़, अहिपूरवा मोड़, धमनी होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर जाकर समाप्त हुआ। बाइक तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय सहित देश को आजादी दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नारेबाजी करते चल रहे थे। पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालकर शहिदों व महापुरुषों को याद किया जा रहा है। भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त प्रखंड के सभी घरों पर तिरंगा झंडा लहराया जाएगा। तिरंगा बाइक यात्रा में पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, तिरंगा यात्रा प्रभारी मुकेश चौबे, विक्रांत सिंह, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, विकास स्वदेशी, धनंजय पासवान, नंदकिशोर प्रसाद, अविनाश कुमार, अनिल दास, मुकेश प्रजापति, तउवाब खान, संतोष रंजन, विकास जायसवाल, राकेश कुमार, बब्लू खान, लालमोहन यादव, सोनू पांडेय, नवनीत चौबे, राहुल जायसवाल, संजय कसेरा, शैलेंद्र शुक्ला, अनिल कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating