धुरकी में कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
*संवाददाता अरमान खान*
धुरकी प्रखंड मुख्यालय समिप कर्पुरी चौपाल में रविवार के दिन कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र सरकार के विरुद्ध देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर एक दिवसीय धरना के माध्यम से हल्ला बोल कार्यक्रम अध्यक्ष मनाना अंसारी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव ने हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है. सरकार का धयान नहीं है बढती महंगाई पर लोग महंगाई से परेशान हैं. इस महंगाई से उबरने के लिए केंद्र सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना होगा. तभी महंगाई से लोगों को निजात मिलेगी. वहीं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी ने कहा कि महंगाई से लोग तरस रहे हैं. खाद पदार्थ में तेजी से वृद्धि हुई जिससे लोगों में काफी असर पड़ा है. कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी,अलख चौबे,उमेश त्रिपाठी,इशवरी चौधरी,विमला देवी, साकेत सिंह,अकेला जी, मोहम्मद आलम आदि लोग ने संबोधित किया.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
संयोजिका नें विद्यालय के हेड मास्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, थाना में मामला दर्ज
सगमा प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्टसगमा(गढ़वा )। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों में जब नैतिक पतन के...
बाइक छोड़ने के लिए पैरवी (मदद) करने के बजाय लोगों को करें जागरूक
विनोद पटेल की रिपोर्ट गढ़वा (धुरकी): बाइक छोड़ने के लिए पैरवी (मदद) करने के बजाय लोगों को करें जागरूक उक्त...
छात्रावास से हुई चोरी की पुलिस ने किया खुलासा
धुरकी से विनोद पटेल की रिपोर्ट धुरकी। धुरकी थाना के निकट राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के अनुसूचित जाति छात्रावास से...
एक नाम जद अभियुक्त को धुरकी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रामानन्द प्रजापति कि रिपोर्ट धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी पंचायत के कदवा गांव निवासी नीरज पासवान को धुरकी पुलिस ने...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन।
धुरकी प्रखंड से संवाददाता रवि प्रकाश केसरी का रिपोर्टप्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 27 मार्च को धुरकी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य...
Average Rating