गढ़वा से बाहर कमाने गये युवक की कानपुर में मौत
शव पहुंचने पर गांव में मचा कोहराम
मेराल थाना क्षेत्र के पढुआ गांव के एक युवक की कानपुर में मौत हो गई। कारखाना मे काम करने के दौरान 275 फीट की ऊंचाई से गिरकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पढुआ गांव निवासी स्व दुलार राम का 24 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता के निधन के बाद मृतक अक्षय कुछ दिन पहले ही परिवार के भरण-पोषण के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ कानपुर में एक कारखाना में काम करने गया था। गुरुवार को काम करने के दौरान लगभग 275 फीट की ऊंचाई से गिरकर उसकी मौत हो गई।
मृतक बेहद ही गरीब परिवार का एकमात्र कमाऊं सदस्य था। उसकी मौत की खबर सुनकर उसकी मां तथा छोटे-छोटे भाई बहन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने बताया कि पिता के निधन के बाद अक्षय कुमार अपनी दो बहनों की शादी के लिये तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए कमाने गया था। उसी के कमाई से पूरे परिवार का खर्चा चलता था। मौत की खबर मिलते ही चारो तरफ चीख पुकार मच गया। मृतक अक्षय कुमार परिवार में विधवा मां के साथ दो बहने तथा एक छोटा भाई है। परिजनों के चीख पुकार से सबकी आंखे भर आ रही हैं।

Leave a Reply