गढ़वा ज़िला की ख़बर, परीक्षा देकर आ रहे दो छात्र को कमांडर ने मारा धक्का

Read Time:2 Minute, 20 Second

गढ़वा ज़िला की ख़बर, परीक्षा देकर आ रहे दो छात्र को कमांडर ने मारा धक्का

कमांडर एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल

मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव स्थित गणेश पेट्रोलियम के पास एनएच 75 गढ़वा नगर मुख्य मार्ग पर कमांडर एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 28 अगस्त शाम 5:00 बजे की बाद की बताई गई है। समाचार के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी गांव के दीपक साह पिता राजकुमार साह एवं सेमरी गांव के मुशर्रफ अंसारी पिता कसमुद्दीन अंसारी गढ़वा स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल से मेधा छात्रवृत्ति की परीक्षा देकर अपने घर को लौट रहे थे।

इसी बीच गोंदा गांव स्थित गणेश पेट्रोलियम से पहले एनएच 75 पर नगर बंशीधर की ओर से आ रही कमांडर से प्लैटिना मोटरसाइकिल से सिधा टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल मेराल थाना पुलिस उमाशंकर शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल अशरफ अंसारी के द्वारा चलाया जा रहा था। घटना के बाद चालक कमांडर छोड़कर फरार हो चुका था। इधर पुलिस ने कमांडर एवं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल दोनों को कब्जे में लेकर मेराल थाना में जप्त कर लिया है।

https://youtu.be/D0v3lOurqZ4

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अमहर खास के मुखिया ललित नारायण सिंह ने किया प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन<br>
Next post Ankita Dumka news: शाहरुख ने पेट्रोल डालकर छीन ली अंकिता की जिंदगी! Jharkhand Dumka Ankita hatyakand