सुनीता खाका से मिलने रिम्स पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर*l
सुनीता खाका से मिलने रिम्स पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर
झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को रिम्स पहुंचकर इलाजरत सुनीता खाका से मुलाकात किया। उन्होंने सुनीता का मनोबल बढ़ाते हुए आश्वासन दिया कि पूरी सरकार आपके सहयोग के लिए खड़ी है। भविष्य में किसी भी तरह का दिक्कत नहीं होने दिया जाएगा। श्री ठाकुर ने घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि 21वीं शताब्दी में भी इस तरह के अमानवीय कृत्य हो सकते हैं इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसे कृत्य करने वाले लोग इंसान की श्रेणी में आ ही नहीं सकते। उन्होंने सुनीता के भाई से बातचीत किया तथा उनका ख्याल रखने की बात कही।
मंत्री मिथिलेश ने रिम्स में इलाजरत गढ़वा जिला के प्रवक्ता धीरज दुबे के माताजी से भी मुलाकात किया। शनिवार को उनका गॉलब्लैडर की पथरी का सफल ऑपरेशन हुआ था। वह सर्जरी विभाग में डॉ विनय प्रताप के वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रही है।
मौके पर रिम्स के उपाधीक्षक कर्नल शैलेश त्रिपाठी, डॉ विनय प्रताप, डॉ गौरव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के राजेंद्र प्रसाद, मंत्री मिथिलेश ठाकुर करीम से प्रतिनिधि प्रणव कुमार, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे आदि मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating