0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second


ओखरगाड़ा के ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन,
पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय निर्माण की मांग



गढ़वा : मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त रमेश घोलप को आवेदन सौंप कर गांव में स्वीकृत पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग किया है। डीसी को सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि झारखंड सरकार ने गांव में पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसका टेंडर भी हो चुका है। जिला प्रशासन ने भूमि भी उपलब्ध करा दी है। कुछ विकास विरोधी तत्व बेवजह विद्यालय निर्माण का विरोध कर रहे हैं। ये सभी विरोधी तत्व किसी भी विकास कार्य का विरोध करने की मानसिकता से ग्रसित हैं। विरोध करने का इनके पास कोई ठोस आधार नहीं है। इस क्षेत्र के सभी ग्रामीण इस योजना के समर्थन में हैं। ग्रामीणों ने डीसी से यथाशीघ्र इस विद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया है। आवेदन सौंपने वाले ग्रामीणों में मुखिया अजीज अंसारी,उप मुखिया,नसीमुद्दीन,वर्क्स सदस्य शंकर राम,उप प्रमुख मेराल निजामुद्दीन खान, सैयद अजीम,किशुन चौधरी,अम्बिका उराँव,कृष्णा राम,आफताब आलम,राहुल मेहता,चंदन मेहता,मुकेश मेहता,विजय चौधरी,बिगन विश्वकर्मा,संजय विश्वकर्मा,रहमान खान,सदरू खान,फारूक अंसारी,मनोज कुमार पासवान,मनोज राम,दिवाकर कुमार यादव,राम सागर उराँव आदि का नाम शामिल है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *