विजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी एवं झामुमो नेता ताहिर अंसारी द्वारा कप प्रदान किया गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-
रमना प्रखंड के टंडवा गांव में सूर्या क्लब के तत्वावधान में कई दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच टंडवा के तुफान टीम एवं परसवान के टीम बीच खेला गया। टुर्नामेंट में तुफान टीम ने टाॅस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। 10 – 10 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए परसवान की टीम ने 7 ओवर में ही 53 रन बनाकर आल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी तुफान टीम ने 7 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैच में मैन ऑफ द मैच तुफान टीम के जयप्रकाश सिंह को दिया गया। जबकि परसवान टीम के शिवम कुमार को मैन ऑफ द सिरीज़ घोषित किया गया। मैच में काॅमेंटेटर की भूमिका डा. राहुल टंडवाल ने निभाई। विजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी एवं झामुमो नेता ताहिर अंसारी द्वारा कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि खेल मस्तिष्क एवं शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में छिपी प्रतिभा को निखारने एवं सभी के सामने का अवसर मिलता है। वहीं झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना के साथ खेलें। मैच के सफल संचालन फारूक अंसारी, शकिल अंसारी एवं मंजूर अंसारी सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर जेएमएम कार्यकर्ता रोहित वर्मा, टंडवा मुखिया संतोष सिंह, बीडीसी बुधन सिंह एवं ललन सिंह सहित क्रिकेट प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating