गला काटकर हत्या करने वाले मामले को पुलिस ने किया उद्दभेदन
बंशीधर नगर: हत्या के मामले का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। हत्या का मास्टरमाइंड इसराइल उर्फ विधायक और सुपारी लेने वाला अरविंद शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त भुजाली और बाइक भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या करने वाले तीन अपराधी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को मॉर्निंग वॉक पे निकले जंगीपुर निवासी दसू मेहता की स्टेशन रोड में गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या का मास्टरमाइंड जंगीपुर निवासी इसराइल उर्फ विधायक है। उसने पुलिस को बताया की दसू मेहता ओझा गुणी का काम करता था। जिसके कारण उसके घर मे काफी नुकसान हो रहा था। उसके भाई की भी मौत इसी कारण हो गयी थी। जिसे लेकर उसे मारने के लिए जतपुरा निवासी अरबिंद शुक्ल को 1 लाख रुपये की सुपारी दिया था। जिसके बाद अरबिंद ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। एसडीपीओ ने बताया कि अभी तीन लोग गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है अरबिंद के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और भुजाली को जतपुरा से बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि अरबिंद का पहले से भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, पुअनि नीतीश कुमार सिंह, कुमार विक्रम सिंह, सुनील कुमार दास, विक्की कुमार, कुणाल किशोर, राहुल कुमार, चंद्रदेव कुमार, जितेंद्र भगत सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating