
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 106 वां जयंती केतार मां भगवती मंदिर परिसर में भाजपा के मंडल महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि हेमंत पाठक की अध्यक्षता में मनाई गई। वही उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन वर्ष की आयु में उनके पिता भगवती और सात वर्ष की आयु में माता राम प्यारी का निधन हो गया था।बड़ी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस बीच वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संपर्क में आए। ठीक यही से उनके जीवन ने एक सही दिशा पकड़ते हुए जनसंघ पार्टी की स्थापना कर डाली। वहीं उन्होंने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना किए जाने का श्रेय भी उन्ही को जाता है।
मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष विक्रमा सिंह, पंचायत संयोजक धीरज कमलापुरी, पिंकू सिंह, विमलेश पासवान,रविन्द्र सोनी, विजय कुमार,अजय कुमार, विरेन्द्र गुप्ता प्रवेश ठाकुर सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
