0 0
Read Time:4 Minute, 20 Second

रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट

रंका अनुमंडल क्षेत्र रंका थाना परिसर में दशहरा को लेकर अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न भागों के गणमान्य लोगों के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम अंचल पदाधिकारी शम्भु राम तथा पुलिस निरिक्षक राम जी महतो के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी ।बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया ।सभी समिति के सदस्यों ने अपनी- अपनी बातों को रखा ।इस क्रम में खरडीहा बजनवा हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति,न्यू बालक संघ मान दुर्गा पूजा समिति बिठला टोला रंका खूर्द,भलुवानी दुर्गा पूजा समिति,हुरदाग दुर्गा पूजा समिति गौरगाडा दुर्गा पूजा समिति पुरेगाडा दुर्गा पूजा समिति टीमन बाजार दुर्गा पूजा समिति सलेया दुर्गा पूजा समिति सहित गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया गया ।तत्पश्चात निर्णय लिया गया कि *विजयदशमी के प्रथम दिन से लेकर लेकर दशमी तक शराब के भट्टी को बंद कराना, पुलिस गस्ती का संचालन करना, देर रात्रि तक कार्यक्रम का संचालन नहीं करना, डी जे साउंड से परहेज करना, रंका अनुमंडल मुख्यालय के बस स्टैन्ड में नाली से आगे दुकान लगाने वाले लोगों को नाली से पीछे दुकान लगाने, सभी पूजा समिति के लोगों के वाट्सएप ग्रूप बनाना, ट्रैफिक जाम आदि विषय पर चर्चा किया गया ।* मौके पर उपस्थित शांति समिति के लोगों को सम्बोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक ने कहा कि शांति समिति के लोग शांति पूर्वक पूजा को समपन्न करायें ताकि रंका का परम्परा कायम रहे
इस अवसर पर प्रमुख हेमंत लकडा मुमताज अली रंगसाज झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता युवा नेता कार्तिक पाण्डेय जायंटस ग्रूप ऑफ रंका के अध्यक्ष किशोर कुमार शौंडिक बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अंसारी मुखिया अनिमा सिंह रीमा देवी कर्म दयाल सिंह हसीम अंसारी पुलिस निरिक्षक राम जी महतो अंचल पदाधिकारी शम्भु राम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम आदि लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया ।मंच का संचालन जिला पार्षद उतरी सदस्य के प्रतिनिधि राहुल कुमार तिवारी ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने किया ।इस अवसर पर रंका अंजुमन कमिटी के सदर शोयेब खलीफा हाजी फखरुद्दीन खलीफा हाजी इसलाम खलीफा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया पप्पू यादव झामुमो पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता दिनेश प्रसाद गुप्ता सोनु तिवारी अमित कुमार चंद्रवंशी दुखन सोनी उतम पाण्डेय आशीष कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *