0 0
खुद डूबने के बाद अब पार्टी को भी डुबोने में लगे हैं सत्येंद्र नाथ : पूर्व भाजपाई - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 16 Second

खुद डूबने के बाद अब पार्टी को भी डुबोने में लगे हैं सत्येंद्र नाथ : पूर्व भाजपाई

विभिन्न पार्टियों को छोड़कर सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल
मंत्री ने माला पहनाकर किया सबका स्वागत

फोटो : माला बनाकर पार्टी में शामिल करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड अंतर्गत फरठिया पंचायत के एक सौ से अधिक लोगों ने भाजपा एवं अन्य पार्टियों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। सोमवार को गढ़वा के कल्याणपुर स्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी लोग झामुमो में शामिल हुए। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया मंत्री ने कहा कि उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग झामुमो शामिल हो रहे हैं। सभी का हृदय से स्वागत है। शामिल होने वाले सभी लोग विकास प्रेमी हैं।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के फरठिया पंचायत अध्यक्ष राम मूरत राम, सचिव शिवपूजन पाल सहित श्रवण राम, विनय राम, समाजसेवी नेपाली चौधरी, वार्ड सदस्य संतोष चौधारी, मनोज पाल, बरकत अंसारी, शशि चौधरी, महेंद्र पाल, प्रभु पाल, रामा पाल, वीरेंद्र पाल, मंदीप राम, सुनेश विश्वकर्मा, शिव चौधरी, मंदीप पाल, रंजीत कुमार राम, प्रदीप चौधरी, रामा विश्वकर्मा, सूर्यदेव विश्वकर्मा, उदय राम,सुनील चौधरी, नगीना पाल आदि का नाम शामिल है। झामुमो में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि गढ़वा में मंत्री श्री ठाकुर के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास कार्य किया जा रहा है
बगैर भेदभाव के पूरे जिले के हर क्षेत्र में विकास कार्य काफी तेज गति से चलाए जा रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर के उत्तम सोच एवं बेहतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया है। लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने पिछले 10 वर्षों में कोई भी विकास कार्य नहीं किया और अब मंत्र श्री ठाकुर विकास कार्य कर रहे हैं तो उन्हें पच नहीं रहा है। भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक अपनी झूठ एवं फरेब से पहले खुद डूब चुके हैं और अब वे गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों का विरोध करके अपनी पार्टी को भी डुबोने में लगे हुए हैं। उनकी विकास विरोधी करतूतों की वजह से हम लोगों ने भाजपा छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। आने वाले समय में पूर्व विधायक की स्थिति और भी बदतर होने वाली है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, फुजैल अहमद सहित के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रतापपुर के भी ग्रामीणों ने थामा झामुमो का दाम दामन
फोटो : झामुमो में शामिल होने के बाद मंत्री के साथ लोग

गढ़वा : झारखंड प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर गढ़वा प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत के कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर लिया। सोमवार को मंत्री श्री ठाकुर ने अपने आवास पर माला पहना कर सभी को पार्टी में शामिल कराया। शामिल होने वालों में प्रतापपुर पंचायत के ग्राम बगईया टोला, पतसी व प्रतापपुर के सुनेश उराव, बाबुल लाल राम, रामनाथ राम, फाखिर चंद राम, चितामन राम, रामजी राम , रूपेश कुमार राम, राम चंद्र उरांव, नागेश्वर राम आदि का नाम शामिल है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress