रंका में दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन
रंका अनुमंडल आरती कुमारी की रिर्पोट
रंका अनुमंडल क्षेत्र प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में दिव्यांग बच्चों का जांच शिविर का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देशानुसार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सच्चिदानंद सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, एलिम्को संस्था के चिकित्सक आकांक्षा जयसिया ,गुलशन गुप्ता गुरुदत्त लेनका ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग बच्चों एवं उनके माता-पिता को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए स्काउट गाइड एवं वर्ष में एक बार दिव्यांग बच्चों की जांच एवं उनके उपकरण के लिए इस प्रकार का शिविर का आयोजन करती है। ताकि आम बच्चों की तरह उनका सर्वांगीण विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार इन बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्काउट गाइड की व्यवस्था भी कर रखी है ।वैसे बच्चे जो विद्यालय में नहीं आ पाते हैं उनके लिए एस्काउट शिक्षक उनके घर पर जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे इसके लिए सरकार प्रत्येक बच्चा पर पंद्रह सौ रूपये की राशि खर्च करती है ।इस अवसर पर संकुल साधन सेवी संजय प्रसाद देवेंद्र नाथ उपाध्याय सद्दाम खान प्रखंड साधन सेवी सत्येंद्र मेहता महबूब अंसारी एलिम्को के चिकित्सक गुरुदत्त लंका चिकित्सक आकांक्षा जासिया चिकित्सक गुलशन गुप्ता सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक चंद किशोर सिंह दयानंद प्रजापति बरखा कामाख्या मोहसिन अंसारी शाह आलम अंसारी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating