पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका।
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र केशरी की रिपोर्ट

भंडरिया प्रखंड के करचाली रेघवा नदी में पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया है । ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग की जा रही है । कम मात्रा में सीमेंट डाली जा रही है ।ग्रामीणों ने बताया कई करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है । परन्तु पुल की देखरेख करने के लिए विभाग के कोई पदाधिकारी या इंजीनियर नहीं रहते हैं । ठेकेदार द्वारा मनमानी रूप से काम किया जा रहा है। रविवार को करचाली गांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने काम करा रहे मुंशी से पूछताछ की और घटिया काम बता कर काम को रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण की न्यू में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। कम मात्रा के में सीमेंट डाली जा रही है।पुल की न्यू कम खोदी गई है। इतने बड़े पुल निर्माण के न्यू में ही घटिया सामग्री लगाया जाएगा , तो पुल कमजोर होगा। लोगों ने मुंशी को भी फटकार लगाई । ढ़लाई के लिए चलाए जा रहे मिक्सर मशीन को बंद करा दिया। गांव के लोगों ने कहा की प्राक्कलन के मुताबिक विभाग के इंजीनियर की देखरेख में काम कराएं, नहीं तो काम बंद रहेगा। इस मौके पर छोटनलाल टोप्पो, वाजुदीन अंसारी, कयूम अंसारी, खलील अंसारी ,शाहिद अंसारी, नवल किशोर उपाध्याय ,कुतुबुद्दीन अंसारी, सिराज अंसारी ,कमरे आलम, नूरुल ऐन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating