जगमग होगा गढ़वा विस क्षेत्र, छह स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाएगा ग्रासिम इंडस्ट्री
जगमग होगा गढ़वा विस क्षेत्र, छह स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाएगा ग्रासिम इंडस्ट्री
गढ़वा : छठ महापर्व पर गढ़वा बिजली की रोशनी से जगमग होगा। रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के छह स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाएगा। इसका कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। छठ महापर्व से पूर्व सभी हाई मास्ट लाइट के अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएग।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रासिम इंडस्ट्रीज सीएसआर के तहत गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के छह स्थानों पर हाई मास्ट लाईट लगा रहा है। इनमें गढ़वा के फरठिया मोड़, मेराल के छः आना टोला, रंका में रंका बाजार, चिनियां में थाना मोड़, रमकंडा में बिचला टोला तथा डंडा में डंडा बाजार के समीप लगाया जा रहा है।
मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि ग्रासिम इंडस्ट्रीज की ओर से पूर्व में भी प्रथम चरण में दो स्थानों पर गढ़वा के हूर गांव स्थित अंजान शहीद मजार पर एवं मेराल में हाई मास्ट लाइट लगाया जा चुका है। दूसरे चरण में छह स्थानों पर लगाया जा रहा है। जबकि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थलों, चौक चौराहों पर भी अगले चरण में लगाया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य सभी कंपनियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी कंपनियां राज्य सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्र में सीएसआर के तहत जनहित का वैसा कार्य करें जो दिखे एवं लंबे समय तक लोगों को उसका लाभ मिल सके। पूर्व में कंपनियों की ओर से सीएसआर के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है। सभी कंपनियों को लाभांश का कुछ हिस्सा इस क्षेत्र में जनहित एवं जन उपयोगी कार्यों के लिए सीएसआर के तहत खर्च करना है। कार्य ऐसा किया जाए कि इसका सदुपयोग हो। मंत्री श्री ठाकुर ने इस कार्य के लिए गढ़वा की जनता की ओर से ग्रासिम इंडस्ट्रीज का आभार व्यक्त किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating