नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने विभिन्न वार्डों में सड़क का किया शिलान्यास।

गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी द्वारा
गढ़वा शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय जनता के माँग और जरूरत को देखते हुए नगर परिषद गढ़वा
वार्ड नंबर 03 मदरसा रोड रेलवे लाइन उस पार सोनपुरवा में नरेश पासवान के घर से लेकर जंगली साव के घर तक पी सी सी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इसके अलावा नगर परिषद गढ़वा के द्वारा वार्ड नंबर 21 खाला टंडवा में भगवान कुशवाहा जी के घर से लेकर नगर परिषद के सीमांकन तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विशेष पूजा अर्चना कर किया गया ।
वही नगर परिषद गढ़वा नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 नगवा में सुगन चौधरी के घर से लेकर सुगन पासवान के घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
आपको बता दें कि नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी शहर में लगातार विकास कार्यों को गति देने में लगी हैं।
बिजली ,पानी ,सड़क आदि विकास कार्यों के साथ ही जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखकर शहर के विकास के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating