केतार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ 12 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करने का लिया निर्णय।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 12 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चतुर्भुजी मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का एक बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने की। इस कार्यक्रम के प्रभारी संजय यादव भी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी पंचायत से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने 12 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना प्रदर्शन करने को लेकर भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होने को लेकर आग्रह किया है।
वहीं सांसद प्रतिनिधि सह संयोजक त्रिपुरारी सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय में करना है। ताकि झारखंड सरकार के कानों तक आवाज जाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा प्रदेश के निर्देश के आलोक में जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाना है। वहीं उक्त बैठक में उपस्थित किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि सभी सातों पंचायतों से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस बैठक में जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, मंडल महामंत्री सतेंद्र ठाकुर, विक्रमा सिंह, पिंकू सिंह, धीरज कमलापुरी, राजकुमार पासवान, मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी, रामप्रवेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार गुप्ता समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating