रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका अनुमंडल क्षेत्र प्रखंड परिसर में रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम के अगुवाई में *मतदाता जागरूकता* को लेकर रंका प्रखंड के हर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक ।इस संबंध में बताते चलें कि रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर रंका प्रखंड के सभी क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने बताया कि रंका प्रखंड के सभी बूथों पर मतदाता कार्य किया जा रहा है ,जिसका फोर्म सिक्स में नया नामांकन किया जा रहा हैं ।वही फॉर्म 8 मैं सुधार की जा रही है ।सात फोर्म में मृत व्यक्ति का नाम काटा जा रहा है ।इसलिए यह जागरूक कर लोगों को बताया जा रहा है कि अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता संबंधित जो भी कार्य हैं। वह करवाएं ।मौके पर पंकज तिवारी,प्रखंड के कर्मी , विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक इस जागरूकता रैली कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Read Time:1 Minute, 38 Second