चंदनी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 1250 आवेदन हुए प्राप्त
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा): प्रखंड के चंदनी प्रशिक्षण भवन के समीप शुक्रवार को फेज 2 के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ गणेश महतो, प्रमुख आभा रानी, बिससूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, मुखिया रामगहन मेहता तथा उपमुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया जा रहा था। जिसमें अंचल, बाल विकास, शिक्षा, पेंशन, कल्याण, आवास, स्वास्थ्य, पशु पालन, बैंक, जेएसपीएल, कृषि, निर्वाचन, श्रम विभाग सहित कई विभाग के अलग अलग स्टॉल लगाए गये थे।वही बीडीओ गणेश महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रखंड के सभी पंचायतो में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के जनउपयोगी योजनाओं की लोगो तक पहुंचाना है। इसमें आए समस्याओं का समाधान करना भी है। साथ ही सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना-सोबरन साड़ी, धोती- लुंगी योजना, किसान क्रिडेट कार्ड, कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ शिविर में लगाए गए स्टॉल की जानकारी दी।वही जिलापरिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं को गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है ।वही प्रमुख आभा रानी ने ग्रामीणों को शिविर में लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टॉल से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजना के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुखिया रामगहन मेहता ने लोगों से कहा जनता ने जो मुझपर भरोसा जताया है। इस लिए मेरा प्रयास सरकार के हर एक योजनाओ को लोगो तक पहुंचाते हुए उसका लाभ दिलवाना है। पंचायत के सभी लोग सरकार के संचालित योजना का लाभ अधिक से अधिक ले इसमें मेरा भरपूर सहयोग किया जायेगा।शिविर में लगाए गए स्टालों में आवेदन देने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। शिविर में लाभुकों के बीच जेएसएलपीएस के बीपीएम मोनिका ने समूह की महिलाओं को 11 लाख का चेक दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान, नाजीर शैलेश कुमार, प्रधान सहायक सत्यनारायण बैठा, मनरेगा बीपीओ डिम्पल गुप्ता, प्रखंड समन्वयक प्रवीण कुमार, अशर्फी राम, जेएसएलपीएस बीपीएम मोनिका भेंगरा, जीपीएस उमेश कुमार, लेखपाल अशानंदन राम, पंचायत, रोजगार सेवक कौशल किशोर विश्वकर्मा, समाजसेवी विनोद यादव, निर्वाचन से अरविंद कुमार गुप्ता, ऑपरेटर मनीष कुमार, आनंद गुप्ता, सचेत कुमार, बीएफटीसुनील सिंह, अदित्य कुमार, अंचल से कौशलेश शुक्ला, स्वयंसेवक नवलेश पासवान, सुनील कुमार, प्रियंका कुमारी सेवानिवृत्त शिक्षक राजकेश्वर यादव, अजय मेहता सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Average Rating