रंका से आरती कुमारी की रिर्पोट
सोनदाग पंचायत के पंचायत सचिवालय के प्रांगण में किया गया आपकी योजना , आपकी सरकार , आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन । कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िला एस्क्यूटिव मजिस्ट्रेट ,रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम , सोनदाग पंचायत की मुखिया रमा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया , इस शिविर में दूर दराज के अनेकों गांवों से काफी संख्या में महिला, पुरुष ने हिस्सा लिया एवम अपनी , अपनी जरूरतों के हिसाब से स्बंधित विभागों में आवेदन जमा कराया । प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा बहुत कम ही होता है की एक शिविर मे सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी विभागों की जानकारी प्राप्त हो पाती है । लेकीन आज इस पंचायत के लिए बहुत ही खुशी की बात है की यहां सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक आपकी योजना , आपकी सरकार , आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है की आप लोग इस शिविर का लाभ उठाऐं । शिविर में आए हुए लोगो मे ज्यादा रुचि आवास , मनरेगा , राशन , पेंशन , एवम बाल विकास परियोजना से जुड़ी देखी गई । सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने कहा कि यह मेरा प्रयास है कि हमारे पंचायत में निवास करने वाले सभी वृद्धों का पेंशन , सभी दिव्यांगों एवम विधवाओ का पेंशन के साथ- साथ सभी का आवास एवं राशन प्राप्त हो । बालिकाओं की सर्वांगीण विकास हेतु सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अन्तर्गत किशोरियों का निबंधन किया गया । पंचायत के सक्रिय युवा एवं पंचायत कर्मी तत्परता पूर्वक कार्यों का संपादन करते हुए दिखें । वहीं शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड टीकाकरण शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमें ए एन एम सरिता प्रकाश , एम पी डब्लू मंदीप प्रसाद गुप्ता , स्वास्थ्य सहिया हेमवंती देवी एवं नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार का टीकाकरण कराने में सराहनीय योगदान रहा जबकि शिविर मे बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सरस्वती कुमारी , प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के प्रखंड समन्वयक पवन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर उमाशंकर कुमार रवि , स्वयंसेवक महेंद्र ठाकुर , योगेन्द्र प्रजापति , रंका अंचल सी आई जमुना राम , मनरेगा बी पी एम सोनू कुमार , पशुपालन विभाग से विनोद रजक , पशुधन सहायक शांति देवी, परवैदिक सहायक अंजनी कुमार सिन्हा , शिक्षा विभाग से बी आर पी सतेन्द्र कुमार कुशवाहा सहित पंचायत सचिव पंकज तिवारी , पूर्व मुखिया मालती देवी , जे एस एल पी एस के, बी पी एम मनोज तिर्की भी उपस्थित थें । आपकी योजना, आपकी सरकार , आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत इस शिविर में सभी विभागों की स्टॉल लगाए गए थें ।