रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में रंका प्रखण्ड के चुतरू पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरदरी में गहन युवा नामांकन कार्यक्रम और आपदा प्रबंधन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज राम सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार चौबे तथा नेहरू युवा केंद्र रंका के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित चौधरी ने मुख्य रूप से भारतीय वैज्ञानिक सी. वी रमन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोहित चौधरी ने झारखण्ड राज्य के प्रमुख आपदा वज्रपात, सुखा, जंगल में आग लगना, भूकंप तथा हाथियों द्वारा मानवीय क्षेत्रों में उत्पात आदि विषयों पर जानकारी देते हुए कहा कि वज्रपात से झारखण्ड राज्य में प्रति वर्ष 56 लोगों की मृत्यु हो जाती है । इसका मुख्य कारण है जागरुकता का अभाव । अगर हम भारी बारिश व गर्जन बिजली के दौरान खेत में फंस गए तो हमें पेड़ के शरण नहीं लेना चाहिए, तुरंत उकड़ू की तरह कान पर हाथ रख कर एड़ियों को जोड़ कर बैठ जाना चाहिए। जंगलों की अवैध तरीका से कटाई कर जंगल को नष्ट करते है जिस वजह से हाथियों का झुंड मानवीय क्षेत्रों में प्रवेश कर जाती है और घर तोड़ देती है, फसल बर्बाद कर देती है तथा मनुष्य को भी पटक के मार देती है जिससे हमलोग का जान माल का नुकसान हो जाती है । जंगल में आग लगना भी मानव निर्मित आपदा है मानवीय भूल की वजह से जंगल में आग लग जाती है जिससे जंगली जीव-जंतु की जान माल की नुकसान हो जाती है । हमें जंगल से पुराने पेड़ की पहचान कर उसे काट कर नए पौधे का निर्माण करना चहिए क्योंकि पुराने पेड़ ज्यादा ज्वलनशील होती है । वहीं वीडियो के माध्यम से भी अन्य आपदा पर जागरूक किया गया तथा इमरजेंसी कीट तथा इमरजेंसी संपर्क संख्या के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष इंद्रदेव कुमार ने भी अपनी बातें रखी। वहीं झारखण्ड युवा कमिटी करी के अध्यक्ष देवनारायण सिंह के द्वारा मंच संचालन किया गया तथा सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम समापन के दौरान गहन युवा नामांकन कार्यक्रम में दर्जनों युवा ने नामांकित कराया और राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की बात कहीं। मौके पर युवा क्लब से अनुज कु० पासवान, शंभू नाथ सिंह, बाबुलाल सिंह तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र -छात्रा उपस्थित थे।