बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
नव प्राथमिक विद्यालय टांड पर अमहर का औचक निरीक्षण करने ,अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव। आपको बताते चलें कि 20 सूत्री अध्यक्ष ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सही पाया। विद्यालय में मैन्यू के अनुसार बच्चों को मध्यान भोजन दिया जाता है, उन्होंने विद्यालय की गुणवत्ता को भी जांच की जिसमें सही पाया गया। तथा विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था भी ठीक-ठाक से पाई गई, जब बच्चों से पठन-पाठन के विषय में पूछा गया तो बच्चों ने बताया कि विद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई सही तरीके से कराई जाती है। और शिक्षक भी सही समय पर विद्यालय आते हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं। मौके पर विद्यालय के शिक्षक रविंदर राम, शंभू राम, गढ़वा जिला कांग्रेस कामगार कमेटी के अध्यक्ष भरदुल राम चंद्रवंशी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला, चंदा देवी, रामजबित मेहता सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
Read Time:1 Minute, 31 Second
