भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च,राज्य सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई
मौजूदा सरकार में विधि वयवस्था बिगड़ चुकी है ,डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी

राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल : श्याम नारायण दुबे
बिश्रामपुर में भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च,राज्य सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई
मौजूदा सरकार में विधि वयवस्था बिगड़ चुकी है ,डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी
आक्रोश रैली में शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ता विश्रामपुर प्रखंड पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिश्रामपुर में भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश मार्च निकाला गया.मार्च की शुरुआत बस स्टैंड से हुई.नगर भ्रमण के बाद आक्रोश मार्च प्रखंड कार्यालय परिसर में महुचा,जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया.सभा की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी व संचालन नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम ने किया.सभा में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला.कार्यक्रम प्रभारी वरीय भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है.राज्य सरकार विकास के बजाए तुष्टिकरण कर रही है.राज्य में दलितों व आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है.इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा.तभी जाकर राज्य का भला होगा.भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो चुका है.अपराध और लूट खसोट चरम पर है.राज्य में कानून नाम का कोई चीज दिखाई नही दे रहा है.मौके पर विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,पूर्व प्रमुख संतोष चौबे,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार लाल,मनीष कुमार,शिवशंकर चंद्रवंशी,सीताराम आर्य,शंकर चंद्रवंशी,संतोष राम,किरण शर्मा,उदय यादव सहित ग्रामीण व नगर मंडल के कई भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.


More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating