मुशहर जाति के एक नवजात शिशु की हुआ मौत
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा): राजी हाई स्कूल परिसर में बुधवार की रात्रि में मुशहर जाति के एक नवजात शिशु की मौत हो गया। मुशहर परिवार के मीना देवी, रिंकी देवी, सुरेश वनवासी ने बताया हमलोग दो तीन दिन से राजी हाई स्कूल के परिसर में रह रहे है। हमलोगो के साथ नीतू देवी भी रहती है। नीतू देवी का दो बच्चे है। इसमें छोटा लड़का जो एक माह का था। वह एक सप्ताह से सर्दी, खांसी तथा हल्का बुखार से परेशान था।
बुधवार की रात्रि में हमलोग सभी खाना पीना खाने के बाद सो गए। रात्रि लगभग 3 बजे नीतू देवी उसे दूध पिलाने लगी। जब वह दूध नही पिया तो नीतू हमलोगो को बताई। जब हमलोग उसे देखे तो मृत पाए। इसके बाद मुशहर परिवार में कोहराम मच गया। सभी ने बताया इधर एक दो दिन से ठंड बढ़ा है। शायद ठंड से ही उसकी मृत्यु हो गई है।
वही सुबह जब स्कूल में शिक्षक आए तो उन्हें भी जानकारी मिला। विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार चौबे, जमाल उद्दीन, मुकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित सभी शिक्षको ने सामोहिक शोक व्यक्त करते हुए मुशहर परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। साथ ही लोगो ने इसकी सूचना बीडीओ गणेश महतो को दिया। बीडीओ गणेश महतो ने बताया दुखद घटना है। मृतक परिवार को हर संभव सहयोग किया जायेगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating