1 0
Read Time:4 Minute, 37 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट


खरौंधी(गढ़वा) : अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी श्री बंसीधर नगर के निदेशानुसार खरौंधी प्रखण्ड कार्यालय सभागार में बीडीओ गणेश महतो ने सभी 48 बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक सभी मुखिया के साथ समीक्षा बैठक की।. बैठक में मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार सीडिंग के मामले में 70 प्रतिशत से कम प्रगति बाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक से कारण पूछा गया। समीक्षा बैठक के दौरान वैसे मतदान केन्द्र के बीएलओ जिनका आधार सीडिंग 50 प्रतिशत से कम पाया गया उन्हें स्पष्टीकरण करते हुए आधार सीडिंग में प्रगति लाने हेतु दो दिन का समय दिया गया है। अपेक्षित सुधार नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।साथ ही प्रपत्र 6 नए मतदाताओं का नाम जोड़ने से सम्बंधित सभी बीएलओ से बूथवार समीक्षा की।जिसमे शून्य प्रगति वाले बीएलओ मतदान केंद्र संख्या 10 के बीएलओ बिंदू देवी एवं मतदान केंद्र संख्या 23 के बीएलओ मीरा देवी को कड़ी फटकार लगाई।साथ ही उक्त दोनों बीएलओ से तुरंत प्रपत्र 6 भरवाया।साथ ही सभी बीएलओ को सख्त हिदायत दी की आप सभी अपना अपना लक्ष्य ससमय पूरा करें।सिंगल डिजिट कार्य करने वाले बीएलओ को एक दिन का समय देते हुए उन्हें अपना टारगेट डबल डिजिट में करने का निर्देश दिया।सभी बीएलओ को 100+आयु के मतदाताओ को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।सभी मुखिया से आवश्यक सहयोग देने के लिए कहा गया साथ ही सभी मुखिया को बीएलओ एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर मतदाताओं में जागरूकता लाते हुए लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया।


तीन से चार दिनों में कर लिया जाएगा सुधार

बीएलओ द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि अगले तीन से चार दिनों में अपेक्षित सुधार कर लिया जायेगा। इसके अतिरिक्त ब्लैक एण्ड ह्वाईट फोटो और न्यून गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ के संबंध में भी सभी बीएलओ को निदेश दिया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर अधिक से अधिक मतदाताओं का सत्यापन कर रंगीन फोटोग्राफ में परिवर्तित करें।जिन बीएलओ का प्रगति प्रतिवेदन असंतोषजनक पाया जाएगा उनके विरूद्ध मानदेय स्थगित करने की अनुशंसा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी – सह – अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंसीधर नगर से किया जाएगा।साथ ही सभी बीएलओ पर्यवेक्षक को बीएलओ के साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।आधार सीडिंग में 100%कार्य पूर्ण करने वाले मतदान केंद्र संख्या46के बीएलओ उर्मिला देवी को प्रशस्ति पत्र के लिए अनुशंसा करने की बात कही।बैठक में जीपीएस उमेश कुमार,मुखिया रामगहन मेहता,मंजू देवी,स्वेता देवी पर्यवेक्षक कपिलदेव सिंह,बसीम अकरम,बीएलओ अंजनी कुमार द्विवेदी,अरविंद कुमार गुप्ता,पंकज कुशवाहा, नारद राम,अवधेश यादव,प्रदीप द्विवेदी, नागेन्द्र यादव,श्यामराज गुप्ता,कुंजबिहारी यादव,तिलेश्वरी देवी,अनिता देवी,ममता देवी,सुनीता देवी,उर्मिला देवी सहित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *