पुरुषवादी सोच वाले समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव वाला नजरिया को त्याग करना होगा :-मनोज कुमार तिर्की
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
प्रखण्ड में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ़ चलाई जा रही अभियान के तहत *झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी* , रंका प्रखण्ड के समन्वयक मनोज कुमार तिर्की के अगुवाई में सिरोई खूर्द पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में प्रखंड के विभीन्न क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया । बताते चले कि 25 नवंबर 2022 से 23 दिसंबर 2022
लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ़ चलाई जा रही अभियान के अंतर्गत आज सिरोई खुर्द पंचायत में महिलाओं के द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान में हिस्सा लेकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले घटनाओं पर अपनी आवाज को बुलंद किया।इस अवसर पर समन्वयक मनोज कुमार तिर्की ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पुरुषवादी सोच वाले समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव वाला नजरिया को त्याग करना होगा । एवं महिलाओं के द्वारा छुआछूत , भेदभाव एवं बाल विवाह ,दहेज हत्या , जैसे गंभीर विषयों पर जीवंत नाटक कर इसे दूर करना होगा । महिलाओं से संबंधित बातों को रखते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है ।बस उन्हें एक अच्छा मंच और अच्छी दशा और दिशा का होना बहुत जरूरी है ।आज देखा जा रहा है कि शिक्षा, रक्षा , समाजसेवा ,राजनीतिक , सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी काबिलियत को दिखाया है। अगर इन्हें अवसर मिलता गया तो ये महिलाऐं भविष्य में और बेहतर कर सकती है । जबकि नेहरू युवा केन्द्र के पुर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवम वर्तमान समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महिलाओं की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया । कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चम्पा देवी , आंगनवाड़ी सेविका मणिकराज देवी, जल सहिया नागवंती देवी , सहित समूह से जुड़ी काफी संख्या में महिलाऐं उपस्थित थीं । कार्यक्रम का संचालन जे एस एल पी एस से जुड़े राजनाथ चौधरी , एवम सन्तोष कुमार के द्वारा किया गया ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating