0 0
Read Time:4 Minute, 0 Second

अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखण्ड अंतर्गत विश्रामपुर पंचायत सचिवालय के प्रांगण में सुशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन का उदघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, अंचल पदाधिकारी शम्भु राम बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अंसारी तथा विश्रामपुर पंचायत के मुखिया जीना देवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता छोटु सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने कहा कि सरकार की सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तर पर हो रहे विकास योजनाओं की सहयोग प्रदान करने के लिए प्रशासन आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का निपटारा करने के लिए पहल कर रही है ।ताकि अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जा सके ।इसके पूर्व सरकार ने आपके योजना आपकी सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया था। उसी के क्रियान्वयन के लिए सुशासन सप्ताह के तहत 19 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है ।इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी शम्भु राम
ने कहा कि जनता की जमीनी विवादे गांव में ज्यादा होती हैं ।इन विवादों को उनके ही गांव में मिल बैठकर निपटारा करना शासन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निपटारे के लिए प्रशासन आपके द्वार पर आया है ।आप अपनी समस्याओं का बेहतर तरह से निपटारा प्रशासन के बीच अपनी समस्या रखकर कर सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता छोटू सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को यथाशीघ्र समाधान के लिए सरकार ने सुशासन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रत्येक प्रखंड में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जनता को चाहिए कि वे अपनी समस्याओं को शासन तक लाएं ताकि समस्याओं का निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर प्रखंड के कर्मी पंकज कुमार तिवारी ,रूपेश कुमार तिवारी, पवन कुमार गुप्ता, मुखिया जीना देवी ,पंचायत सेवक संजय गुप्ता ,प्रखंड कृषि प्रभारी संजय गुप्ता ,विनोद रजक ,अरुण कुमार अंचल सहायक, दुर्गा देवी, नीरू देवी, पंचायत समिति सदस्य, बाबूलाल प्रसाद गुप्ता ,दीपक गुप्ता, गोपाल सिंह ,संजय कुमार पासवान,संतोष गुप्ता झामुमो पंचायत अध्यक्ष, अकलू चौधरी ने अपनी समस्याओं को अंचल पदाधिकारी के पास रखा ।उन्होंने कहा कि प्रशासन के कारण हमारी समस्या कई वर्षों से अटकी हुई है,जिसके निपटारा के लिए हमने प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक कूद- कूद कर थक गए हैं ।20 वर्षों से इस समस्या को प्रशासन के लोगों के द्वारा लटका कर रखा गया है ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *